CG Board : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज 1 जनवरी से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षाएं 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। माशिमं ने साफ निर्देश दिए हैं कि प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।
CG Board : मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं अनिवार्य रूप से मंडल द्वारा नियुक्त बाह्य परीक्षकों की उपस्थिति में ही कराई जाएंगी। किसी भी स्कूल को अपने स्तर पर बाह्य परीक्षक नियुक्त करने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन होने पर प्रैक्टिकल परीक्षा को अमान्य घोषित किया जा सकता है।
CG Board : स्कूल प्राचार्य अपनी सुविधा के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि और समय तय करेंगे, लेकिन सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी होगी। वहीं आंतरिक परीक्षक के रूप में विषय शिक्षक ही नियुक्त किए जाएंगे। प्रोजेक्ट वर्क के लिए बाह्य परीक्षक की व्यवस्था मंडल द्वारा नहीं की जाएगी।
CG Board : मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे में स्कूलों को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा में पिछले वर्षों की शेष उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करने को कहा गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


