Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में नकली पनीर का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह मिलावटी पनीर न सिर्फ शहर में, बल्कि अलग-अलग राज्यों तक सप्लाई किया जा रहा था। न्यू ईयर के मौके पर खपत बढ़ने से पहले ही इस गोरखधंधे को अंजाम देने की तैयारी थी।

Raipur City News : एशियन न्यूज़ की टीम ने रायपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में छापेमारी जैसी पड़ताल के दौरान नकली पनीर की एक बड़ी खेप पकड़ी है। यहां पनीर को खुलेआम भंडारित कर विभिन्न बसों के जरिए दूसरे राज्यों में भेजने की योजना बनाई जा रही थी। मौके पर मौजूद पनीर की गुणवत्ता बेहद संदिग्ध पाई गई, जिससे इसके नकली होने की आशंका और मजबूत हो गई।
Raipur City News : बताया जा रहा है कि त्योहार और नए साल के जश्न को देखते हुए मिलावटी पनीर को बाजार में खपाने का पूरा नेटवर्क सक्रिय था। इस नकली पनीर का इस्तेमाल होटल, ढाबों और छोटे भोजनालयों में होने की आशंका जताई जा रही है, जो सीधे तौर पर आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ है।

Raipur City News : एशियन न्यूज़ के कैमरे में इस पूरे खेल की एक्सक्लूसिव तस्वीरें कैद हुई हैं, जिनमें नकली पनीर का भंडारण और उसकी सप्लाई की तैयारी साफ देखी जा सकती है। अब सवाल यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की नजर से यह कारोबार कैसे बचता रहा। मामले के सामने आने के बाद कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हुई हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


