CG Accident : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक हृदय विदारक हादसे की खबर सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दरगंवा में गन्ने से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
CG Accident : जानकारी के अनुसार, मृतक किसान की पहचान देवीचंद साहू के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर में गन्ना लोड कर फैक्ट्री की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 1 बजे ग्राम दरगंवा के पास अचानक ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में देवीचंद साहू ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


