Teacher Suspended
Teacher Suspended : बिलासपुर। तखतपुर विकासखंड के बेलसरी प्राथमिक शाला में शिक्षक के अमानवीय और आपत्तिजनक आचरण का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। छात्रों से मारपीट और छात्राओं के साथ बैड टच करने के गंभीर आरोपों में घिरे शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को जांच रिपोर्ट आने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
Teacher Suspended : शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय तांडे ने मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ से बयान लिए, जिसमें शिक्षक पर लगे आरोप सत्य पाए गए। जांच रिपोर्ट में शिक्षक के व्यवहार को निंदनीय, शिक्षकीय गरिमा के विपरीत और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया गया है।
Teacher Suspended : रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि शिक्षक का रवैया न केवल नियमविरुद्ध था, बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डाल रहा था। DEO ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को तुरंत निलंबित करते हुए मामले को आगे विभागीय कार्रवाई के लिए अग्रेषित कर दिया है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


