PM मोदी पहुंचे रायपुर: दो दिनों तक DG-IG Conference के 6 सत्रों में होंगे शामिल, एयरपोर्ट पर गृहमंत्री शाह, सीएम साय और राज्यपाल ने किया भव्य स्वागत
DG-IG Conference : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हो रही तीन दिवसीय डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस 2025 में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री आज स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार से कॉन्फ्रेंस के मुख्य सत्रों में भाग लेंगे।
DG-IG Conference : आईआईएम रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में कुल आठ सत्र होंगे। पहले दिन दो, दूसरे दिन चार और अंतिम दिन दो सत्र निर्धारित हैं। प्रधानमंत्री मोदी इनमें से छह महत्वपूर्ण सत्रों में हिस्सा लेंगे। वे 29 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक और 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। 30 नवंबर की शाम 5 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
DG-IG Conference : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति और देशभर की सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों की भागीदारी के साथ यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, खुफिया तंत्र की मजबूती और आधुनिक पुलिसिंग जैसे अहम विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बलों के सामने आने वाली चुनौतियों की समीक्षा करते हुए, सहयोग और अनुभव-साझाकरण के माध्यम से देश की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाना है।
DG-IG Conference : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से इस सम्मेलन के स्वरूप में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसे दिल्ली से बाहर विभिन्न राज्यों में आयोजित करने की पहल ने इसे अधिक व्यापक स्वरूप दिया है। अब तक यह सम्मेलन गुवाहाटी (असम), कच्छ का रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उ.प्र.), जयपुर (राजस्थान) और भुवनेश्वर (ओडिशा) जैसे स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


