Raipur City News: Important meeting of Van Bandhu Parishad concluded, Deepak Bhimsaria became the patron of Chhattisgarh division.
Raipur City News : रायपुर। रायपुर में वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर द्वारा रविवार को संरक्षक वर्ग एवं प्रभाग कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। राजधानी के समता कॉलोनी स्थित श्री रामनाथ भीमसेन भवन में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़, बंगाल और ओडिशा से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और एकल अभियान की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Raipur City News : मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक में विशेष रूप से एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल (दिल्ली), नटवर बंग और श्री मिमानी (कोलकाता) की उपस्थिति रही।

Raipur City News : बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत संचालक टोपलाल वर्मा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
Raipur City News : प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में एकल छत्तीसगढ़ संभाग के अध्यक्ष महेंद्रकांत संघाणी, उपाध्यक्ष भगवान बंसल, सचिव राजीव नंदे, चंदन जैन, सरस्वती, अनिल मुंदड़ा, अमित अग्रवाल सहित महिला एवं युवा समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Raipur City News : बैठक में संगठनात्मक दायित्वों का भी विस्तार किया गया। इस दौरान दीपक भीमसरिया को छत्तीसगढ़ संभाग का संरक्षक तथा कंचन भीमसरिया को सह-संरक्षक नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

