MP News: Uniform Civil Code may soon be implemented in Madhya Pradesh, government busy gathering suggestions
MP News : भोपाल। 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें मध्यप्रदेश ने दो महत्वपूर्ण श्रेणियों में सम्मान हासिल किया है। राज्य के खरगोन जिले को पूर्वी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिला है, जबकि खंडवा जिले की ग्राम पंचायत कावेश्वर को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
MP News : जल संचय और जन भागीदारी में प्रदेश को अव्वल स्थान
मध्यप्रदेश को “जल संचय-जन भागीदारी” में भी प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इस पहल में ईस्ट निमाड़ क्षेत्र को वेस्टर्न-जोन श्रेणी में पहला पुरस्कार मिला। राज्य के 50 शहरी निकायों की रैंकिंग में गुना जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा जिलों की कैटेगरी तीन में गुना, बैतूल, धार, देवास, सिवनी और खरगोन को चुना गया।
MP News : पुरस्कार वितरण और महत्वपूर्ण विवरण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 नवंबर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर खरगोन जिले को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार और खंडवा की ग्राम पंचायत कावेश्वर को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्रदान किया जाएगा।
MP News : राज्य के लिए गौरव का अवसर
मध्यप्रदेश के लिए यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण है क्योंकि राज्य ने न केवल जिला स्तर पर बल्कि ग्राम पंचायत और शहरी निकायों में भी जल संचय और जनभागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह पुरस्कार प्रदेश में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन के प्रयासों की सफलता का प्रतीक है और भविष्य में इसे और मजबूत किया जाएगा।

