Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला SECL के रिटायर्ड कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

CG Crime : सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला SECL के रिटायर्ड कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
X

CG Crime: Body of retired SECL employee found by the roadside under suspicious circumstances; suspicion of murder sparks alarm.

CG Crime : सूरजपुर। जिले में एक सेवानिवृत्त एसईसीएल (SECL) कर्मचारी का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना ग्राम कुरूवा की है, जहां शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, मृतक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर निरीक्षण के दौरान उसके हाथ पर चोट के निशान दिखाई दिए। वहीं घटनास्थल से मृतक की बाइक और चप्पल गायब मिली, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

CG Crime : फिलहाल पुलिस दुर्घटना, हत्या और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019