Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : चादर में लिपटा कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime : चादर में लिपटा कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
X

CG Crime: Woman’s body found chopped into pieces and wrapped in a sheet; police investigating.

CG Crime : बेमेतरा। जिले में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा के पास सुनसान स्थान पर चादर में लिपटा महिला का शव कई टुकड़ों में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुनसान स्थान पर संदिग्ध हालत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंदनु थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंची, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

CG Crime : पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने की नीयत से शव को टुकड़ों में काटकर यहां फेंका गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

CG Crime : पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019