MP News
MP News : जबलपुर। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार असर दिखा रहा है। ताजा मामला जबलपुर का है, जहां सहायक जिला पेंशन अधिकारी सतीश झा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
MP News : जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने पेंशन में नॉमिनी बदलने के नाम पर रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन से 11 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत किशोर कुमार झारिया ने लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी।
MP News : इस मामले में कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त टीम ने संभागीय पेंशन कार्यालय में की। लोकायुक्त की टीम ने सतीश झा को रंगे हाथों पकड़ लिया और फिलहाल उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। डीएसपी लोकायुक्त सुरेखा परमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


