MP News
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल खुशबू अहीरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने उनके प्रेमी क़ासिम अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
MP News : खुशबू की मां ने आरोप लगाया कि रात करीब 11 बजे क़ासिम ने उन्हें फोन कर बताया कि खुशबू की तबीयत गंभीर है और उन्होंने उसे चिरायु अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का निरीक्षण किया तो शरीर पर मारपीट और चोट के निशान पाए, जिससे उन्हें शक हुआ कि यह मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। माता-पिता का कहना है कि उनके साथ लव जिहाद हुआ है।
MP News : पुलिस के अनुसार, क़ासिम पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और अवैध शराब कारोबार के लिए जेल जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया कि क़ासिम खुशबू के मोबाइल से ऑनलाइन लेन-देन करता था और दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस को कुछ संदिग्ध लेन-देन के सबूत भी मिले हैं।
MP News : घटना के समय खुशबू और क़ासिम उज्जैन से भोपाल लौट रहे थे, तभी रास्ते में बैरागढ़ इलाके के पास खुशबू की तबीयत अचानक बिगड़ी। इसके बाद क़ासिम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
MP News : DSP दिव्या झारिया ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर फॉरेंसिक टीम को आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


