Gold Toilet Seat Auction
Gold Toilet Seat Auction: लंदन। आपने अब तक कीमती पेंटिंग्स और दुर्लभ कलाकृतियों की नीलामी की खबरें सुनी होंगी, लेकिन अब एक सोने से बना टॉइलेट सीट नीलामी के लिए तैयार है। यह अनोखी कलाकृति मशहूर इटैलियन कलाकार मॉरिज़ियो कैटेलन द्वारा बनाई गई है, जिन्होंने इसका नाम रखा है ‘अमेरिका’। यह पूरी तरह ठोस सोने से बनी टॉइलेट शीट अब न्यूयॉर्क के सॉथबी नीलामी घर में बोली के लिए रखी जाएगी।
Gold Toilet Seat Auction: जानकारी के मुताबिक इस टॉइलेट को बनाने में 101 किलो सोना इस्तेमाल हुआ है और इसकी शुरुआती कीमत 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 83 करोड़ रुपये तय की गई है। यह केवल एक डिज़ाइनर पीस नहीं, बल्कि पूरी तरह कार्यशील (फंक्शनल) टॉइलेट है। कैटेलन के अनुसार, इस कलाकृति का संदेश है कि धन और दिखावे की जिंदगी का कोई असली मूल्य नहीं, क्योंकि चाहे टॉइलेट मिट्टी का हो या सोने का उसका उपयोग एक जैसा ही है।
Gold Toilet Seat Auction: यह कलाकृति 2016 में गगनहाइम म्यूज़ियम में लगाई गई थी, जहां एक लाख से अधिक लोगों ने इसका उपयोग किया था। 2019 में इंग्लैंड के ब्लेनहीम पैलेस में प्रदर्शित इसी तरह का टॉइलेट चोरी हो गया था, जिससे यह वैश्विक सुर्खियों में आ गया।
Gold Toilet Seat Auction: कलाकार मॉरिज़ियो कैटेलन अपनी विवादित कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने एक बार दीवार पर टेप से चिपकाए गए केले को ‘कॉमेडियन’ नाम से लाखों डॉलर में बेचा था। इसके अलावा उनकी एक कलाकृति, जिसमें घुटनों पर झुके हिटलर को दिखाया गया था, 17.2 मिलियन डॉलर में नीलाम हुई थी।

