CG Naxal News: बीजापुर। बीजापुर जिले में माओवादियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नेलाकांकेर गांव में देर रात को नक्सलियों ने 2 युवकों को घर से बाहर बुलाया और मार डाला। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे और पड़ोसी हैं। मामला उसूर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान रवि कट्टम (25 वर्ष) और तिरुपति सोढ़ी (38 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक तिरुपति का भाई सीआरपीएफ में जवान है। पुलिस ने आशंका जताई है कि माओवादियों ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया है।
CG Naxal News: घटना की सूचना मिलते ही उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। माना जा रहा है कि माओवादी सुरक्षाबलों और प्रशासनिक गतिविधियों से बौखलाए हुए हैं। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दहशत फैलाने के लिए पिछले एक महीने में नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


