CG News : कोरबा। जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट पर रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।
CG News : घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मृतक की बाइक और कपड़े भी बरामद हुए हैं। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल के साक्ष्य जुटा रही है। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मृतक की पहचान भोला मांझी 50 वर्ष के रूप में हुई है, जो सीएसईबी कॉलोनी निवासी था और ठेला चलाने का काम करता था।
CG News : उन्होंने कहा कि मौत कैसे और कब हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


