BSNL
BSNL: नई दिल्ली: दिवाली के अवसर पर सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार तोहफा पेश किया है। कंपनी ने ‘BSNL दिवाली बोनांजा 2025’ नाम से एक खास ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स केवल 1 रुपये में 4G सर्विस का आनंद ले सकते हैं। यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक मान्य रहेगा।
BSNL: कंपनी ने बताया कि यह स्कीम खास तौर पर नए ग्राहकों के लिए लाई गई है जो पहली बार BSNL नेटवर्क का अनुभव करना चाहते हैं। यह एक तरह से फ्री ट्रायल प्लान है, जिसमें यूजर्स को शानदार 4G स्पीड और नेटवर्क का अनुभव मिलेगा।
BSNL: इस ऑफर के तहत ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री सिम कार्ड की सुविधा दी जा रही है। इसकी वैधता 30 दिनों की होगी, जिसके बाद ग्राहक अपनी पसंद के किसी भी रेगुलर प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं।
BSNL: इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या अधिकृत रिटेलर के पास जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सफल सत्यापन के बाद ग्राहकों को 1 रुपये वाला सिम कार्ड मिलेगा, जो तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक BSNL हेल्पलाइन 1800-180-1503 या bsnl.co.in वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


