Bihar Assembly Elections 2025: आज जारी हो सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची, 80% विधायकों को फिर से टिकट
Assam: गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को असम में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार के सांसद राजेन गोहेन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ 17 अन्य नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी है। गोहेन ने यह फैसला राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया को पत्र लिखकर सूचित किया।
Assam: सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले ज्यादातर नेता ऊपरी और मध्य असम से हैं। गोहेन ने पत्रकारों से कहा, “पार्टी ने असम के लोगों से किए वादों को पूरा नहीं किया और स्थानीय समुदायों को धोखा दिया, जबकि बाहरी लोगों को राज्य में बसने की अनुमति दी।”
Assam: गोहेन 1999 से 2019 तक नागांव से सांसद रहे और 2016-2019 तक रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। वे असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पेशे से चाय बागान मालिक गोहेन का क्षेत्र में व्यापक प्रभाव है। उनके इस्तीफे से भाजपा को नुकसान हो सकता है।
Assam: असम में हिमंत बिस्वा सरमा की अगुआई वाली भाजपा सरकार सत्ता में है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, लेकिन इस घटना से उसकी राह मुश्किल हो सकती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


