CG News: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में भारत का सर्वोत्तम प्रदर्शन, सीएम साय ने दी बधाई...
CG News: रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने अपना अब तक का सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 9 रजत तथा 7 कांस्य सहित कुल 22 पदक हासिल कर राष्ट्र का परचम बुलंद किया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समस्त विजेताओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।
CG News: सीएम श्री साय ने कहा कि कठोर परिश्रम और अटूट संकल्प के साथ हमारे पैरा-एथलीट्स ने विश्व इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। हमारे पैरा-एथलीट्स की यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि जब जज़्बा अडिग हो, तो कोई भी मंज़िल असंभव नहीं। छः स्वर्ण समेत जीते गए हर पदक उनकी मेहनत, समर्पण और अदम्य धैर्य का प्रमाण है, जो पूरे देश को गर्व और प्रेरणा से भर देता है।
