MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में परासिया में संचालित ‘अपना मेडिकल स्टोर्स’ का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
MP News : मामला तब सामने आया जब शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी अपने निजी क्लीनिक में शिशुओं को ऐसी दवाइयां देते रहे, जिनके सेवन के बाद बच्चों को तेज बुखार, पेशाब में कठिनाई और किडनी पर गंभीर असर पड़ा, जिससे कुछ शिशुओं की मृत्यु भी हुई। डॉक्टर के क्लीनिक के पास ही उनकी पत्नी ज्योति सोनी “अपना मेडिकल” नामक मेडिकल स्टोर्स चला रही थीं, जहां से ये दवाइयां बेची गईं। इस मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को निलंबित और गिरफ्तार किया गया है।
MP News : परासिया थाने में उन्होंने और तमिलनाडु की दवा निर्माता कंपनी मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 105, 276 तथा औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 27ए के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। छिंदवाड़ा खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अब मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त कर इस मामले में कानूनी कार्रवाई को और सख्त कर दिया है।


Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


