Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : महानदी किनारे महिला की संदिग्ध लाश शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime : महानदी किनारे महिला की संदिग्ध लाश शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
X

CG Crime: Discovery of a woman’s body under suspicious circumstances on the banks of the Mahanadi River sparks a sensation; police have launched an investigation.

CG Crime : आरंग। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव में महानदी के किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर मिले चोट के निशानों के बाद पुलिस हत्या की आशंका को भी जांच के दायरे में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 36 वर्षीय रुक्मणी सोनवानी निवासी पारागांव के रूप में हुई है। महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका था। महानदी किनारे शव मिलने की सूचना पर आरंग थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

CG Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौके पर बुलाई गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे मौत से पहले संघर्ष या मारपीट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

CG Crime : पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उसकी अंतिम गतिविधियों और संभावित विवादों की जानकारी मिल सके।

CG Crime : आरंग थाना पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019