Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG 1st ODI: कल से शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज, एजबेस्टन में रोहित-विराट आएंगे नजर, जानिए पिच और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जरुरी डिटेल्स

IND vs ENG 1st ODI: कल से शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज, एजबेस्टन में रोहित-विराट आएंगे नजर, जानिए पिच और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जरुरी डिटेल्स
X

IND vs ENG 1st ODI: कल से शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज, एजबेस्टन में रोहित-विराट आएंगे नजर, जानिए पिच और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जरुरी डिटेल्स

IND vs ENG 1st ODI: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत मंगलवार यानी कल 14 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में हार झेलने के बाद भारतीय टीम वनडे में वापसी करने के इरादे से मैदान पर आएगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। दोनों टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

वनडे में भारत का रिकॉर्ड मजबूत

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 110 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 61 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 44 मैचों में जीत मिली है। तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला और दो मैच टाई रहे। इन आंकड़ों से साफ है कि वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर रहा है।

पिच और मौसम का हाल

एजबेस्टन की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद से गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन बारिश की संभावना केवल 10 प्रतिशत है। तापमान सामान्य रहेगा और पूरे मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

कहां देखें लाइव मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम

पहला वनडे: 14 जुलाई – एजबेस्टन,

बर्मिंघम दूसरा वनडे: 16 जुलाई – सोफिया गार्डन्स,

कार्डिफ तीसरा वनडे: 19 जुलाई – लॉर्ड्स, लंदन

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद और जोश टंग।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019