Vishnu dev Sai Statement :
CG News:रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों के समर्पण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जब से (भाजपा) सरकार बनी है, तब से नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। पुनर्वास नीति और सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक सैकड़ों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कल ही 103 नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ा गया है।
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायत ग्रामीण विभाग के कार्यक्रम पर कहा कि अच्छा प्रयास किया गया। यहां बड़ी संख्या में लखपति दीदीयां आई है और अब करोड़पति बनने की ओर है। फोन के माध्यम से सामनों को बेच पाए इसके लिए कार्यशाला है। ग्रामीण क्षेत्र में मार्केट नहीं मिलने के कारण बिज़नेस फेल हो जाता है, लेकिन अब फोन से उन्हें फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजाति दिवस पर राष्ट्रपति को आमंत्रित करेंगे। राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


