Raas Garba 2025: एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के 'रास गरबा-2025' की तिथि को बढ़ाया जा रहा... ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में अब 27 से 29 सितंबर तक होगा महा उत्सव
Raas Garba 2025: रायपुर। एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 द्वारा आयोजित मध्य भारत का सबसे भव्य ‘रास गरबा-2025’ महोत्सव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्रदेशवासियों को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन रायपुर सहित राज्य में हो रही भारी बारिश और लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस भव्य कार्यक्रम के दिनों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब यह उत्सव 27 से 29 सितंबर तक राजधानी रायपुर के ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट में होगा। पहले यह कार्यक्रम 25 से 28 सितंबर तक था। ऐसा लगता है जैसे माता रानी भी चाहती है कि कार्यक्रम को श्रद्धालुओं के लिए आगे बढ़ाया जाय, ताकि वे मां शक्ति की भक्ति और सनातन संस्कृति के महा उत्सव का हिस्सा बन सके।
Raas Garba 2025: बता दें कि रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है जिसके बाद एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 के पूरे परिवार ने बैठक कर रास गरबा-2025 को लेकर मंत्रणा की। सभी ने एक स्वर में कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़े इस उत्सव की तारीख को आगे बढ़ाया जाए। श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 ने आयोजन के दिनों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह कार्यक्रम 27 से 29 सितंबर तक होगा। पहले यह कार्यक्रम 25 से 28 सितंबर तक था। भारी बारिश की वजह से 25 और 26 सितंबर के कार्यक्रम को रद्द किया गया है। रास गरबा-2025 के लिए बांटे गए सभी पास वैलिड रहेंगे और यह भक्तों के लिए यह मुफ्त है। कार्यक्रम ओमाया गार्डन में ही होगा।

Raas Garba 2025: भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम
ओमाया गार्डन रिज़ॉर्ट को मां शक्ति की भक्ति के अनुरूप भव्य रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों, दीपों और पारंपरिक सजावट से सजा यह दरबार भक्तों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में हर शाम 5 बजे से गरबा और डांडिया की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होंगे। इस दौरान देश के मशहूर गरबा आर्टिस्ट यहां मौजूद रहेंगे। रास गरबा में शानदार उपहारों की बौछार होगी, जो उत्सव को और भी खास बनाएंगे।
Raas Garba 2025: सनातन संस्कृति का मनेगा जश्न
एशियन न्यूज और न्यूजप्लस 21 का यह आयोजन न सिर्फ गरबा और डांडिया का उत्सव है, बल्कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मजबूत संकल्प भी है। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार भी सनातन परंपराओं को सहेजने में जुटी है, और यह महोत्सव उस दिशा में एक बड़ा कदम है। आयोजकों का कहना है, हमारा लक्ष्य लाखों लोगों को एक मंच पर लाना है, जहां वे अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ सकें। यह फ्री एंट्री वाला आयोजन सभी के लिए खुला है। यह सांस्कृतिक उत्सव सनातन परंपराओं को जीवंत करेगा। रास गरबा उत्सव की अधिक जानकारी के लिए asiannewsbharat.com, newsplus21.com को फॉलो करते रहें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


