Indigo Plane Emergency Landing
Indigo Plane Emergency Landing: नागपुर: नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान की पक्षी से टकराने के कारण नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे। टक्कर से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया, और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
टक्कर के बाद विमान में हल्का कंपन हुआ, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। पायलट ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए यात्रियों से शांत रहने की अपील की और विमान को सुरक्षित उतारा।
Indigo Plane Emergency Landing: जांच शुरू
नागपुर हवाई अड्डे के सीनियर डायरेक्टर आबिद रूही ने बताया, “इंडिगो की उड़ान 6E812 के पक्षी से टकराने की आशंका है। घटना की जांच की जा रही है।”
Indigo Plane Emergency Landing: बर्ड हिट का खतरा
एविएशन इंडस्ट्री में बर्ड हिट को गंभीर खतरा माना जाता है। खासकर टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान यह जोखिम बढ़ जाता है। पक्षी के टकराने से इंजन में खराबी या अन्य तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं।
Indigo Plane Emergency Landing: पहले भी हुआ हादसा
इससे पहले 2 जून को रांची जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में भी बर्ड हिट के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई थी। उस समय 175 यात्री सुरक्षित थे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


