Earthquake in afghanistan: अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 250 लोगों की मौत, 500 घायल,दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस हुए झटके
Earthquake in Afghanistan: काबुल/जलालाबाद। पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 250 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश के अनुसार, पूर्वी प्रांत नांगहार में 250 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Earthquake in Afghanistan: दिल्ली-एनसीआर में भी झटके
भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए। इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उसी प्रांत में लगभग 20 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी. यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया।
Earthquake in Afghanistan: एक महीने में 5वीं बार भूकंप
बता दें कि अफगानिस्तान में बीते एक महीने में 5वी बार भूकंप आया है। यह देश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है। ऐसे में यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले यहां 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया र्था इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


