CG Weather Update: सरगुजा में ठंड ने 57 साल का रिकार्ड तोड़ा, अंबिकापुर में 7.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश ने माहौल को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग ने रायपुर, कांकेर, बिलासपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
CG Weather News : मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, मानसून द्रोणिका के दक्षिण की ओर सक्रिय होने के कारण 31 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात का भी खतरा है। 2 से 5 सितंबर तक उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।
CG Weather News : इन जिलों में बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा और मुंगेली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
CG Weather News : रायपुर में आज का मौसम-
रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। स्थानीय लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
