Women’s World Cup 2025:
मुंबई। Women’s World Cup 2025: अगले माह सितंबर में होने वाले महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े टूर्नामेंट्स के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस स्टेडियम में होने वाले सभी मैचों को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया है।
30 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अब नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और संभावित फाइनल सहित कुल पांच मैचों की मेजबानी करेगा। महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और संभवतः फाइनल सहित पांच मैच आयोजित किए जाएंगे।
Women’s World Cup 2025: ICC अध्यक्ष जय शाह ने क्या कहा
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की अनुपलब्धता के चलते आगामी महिला क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत अब बेंगलुरु में कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने वेन्यू में बदलाव करते हुए कहा कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हमें कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और एक स्थान को बदलना पड़ा।
आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए नवी मुंबई के साथ अन्य स्थलों में गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो शामिल हैं। हालांकि ICC की ओर से बेंगलुरु को हटाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) द्वारा मेजबानी के लिए आवश्यक सरकारी मंजूरियां समय पर न मिल पाना इस बदलाव का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
बता दें कि, इस साल की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की जांच के बाद इसे बड़ी प्रतियोगिताओं की मेज़बानी के लिए “अयोग्य” घोषित कर दिया गया था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


