Earthquake
Earthquake strikes Russia again: नई दिल्ली: रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में शनिवार शाम 7:34 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेवेरो-कुरिल्स्क से 267 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में समुद्र के भीतर, 10 किमी की गहराई पर था। यह क्षेत्र भूकंपीय रूप से संवेदनशील है और हाल ही में 30 जुलाई को 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप झेल चुका है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े भूकंपों में गिना गया।
Earthquake strikes Russia again: स्थानीय लोगों ने घरों की दीवारें और खिड़कियां हिलने की बात कही, जिससे कई लोग डरकर बाहर भागे। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। समुद्र के भीतर भूकंप के कारण सुनामी का खतरा बना रहता है, लेकिन अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Earthquake strikes Russia again: भूकंप टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराव, खिसकने या अलग होने से आते हैं, जिससे भूकंपीय तरंगें उत्पन्न होती हैं। रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता का भूकंप इमारतों के आधार को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि 8.0 से ऊपर सुनामी का खतरा बढ़ जाता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


