Kalma in Panipat school : पानीपत के स्कूल में 8वीं के छात्रों से कलमा पढ़वाने का मामला, मुस्लिम शिक्षिका बर्खास्त, अभिभावकों ने जताया आक्रोश
Kalma in Panipat school : पानीपत : शहर के प्रसिद्ध सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां कक्षा 8वीं के छात्रों से कथित तौर पर कलमा पढ़वाया गया। इस घटना की जानकारी तब सामने आई जब कुछ छात्र घर पर कलमा की आयतें दोहराते नजर आए। यह देख परिजन हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन से शिकायत की।
Kalma in Panipat school : छात्रों ने बताई पूरी बात
परिजनों के पूछने पर छात्रों ने बताया कि दो दिन पहले मॉर्निंग असेंबली के बाद जब कक्षा शुरू हुई तो संस्कृत की शिक्षिका महजीब अंसारी उर्फ माही ने बच्चों को कलमा सुनाया और पढ़वाया। यह सब संस्कृत के पीरियड के दौरान हुआ।
Kalma in Panipat school : अभिभावकों ने स्कूल का किया घेराव
घटना से नाराज़ अभिभावकों ने एकजुट होकर स्कूल का घेराव किया और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया, हालांकि माहौल शांतिपूर्वक समझौते की ओर बढ़ा और अभिभावक अपने-अपने घर लौट गए।
Kalma in Panipat school : स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को किया बर्खास्त
स्कूल की प्रिंसिपल इंदु ने बताया कि शिक्षिका महजीब अंसारी पिछले एक साल से स्कूल में संस्कृत विषय पढ़ा रही थीं। उन्होंने बताया कि बच्चों ने ही एक प्रश्न के तहत पूछा था कि जैसे हिंदू धर्म में आरती होती है, क्या मुस्लिम धर्म में भी ऐसा कुछ होता है? इसी सवाल के जवाब में टीचर ने कलमे की एक पंक्ति बताई थी। हालांकि, प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि शिक्षिका ने अपनी गलती स्वीकार की है और माफी भी मांगी, लेकिन अभिभावकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
Kalma in Panipat school : “माही” नाम को लेकर भी उठा सवाल
शिक्षिका के नाम को लेकर भी सवाल खड़े हुए। अभिभावकों ने पूछा कि एक मुस्लिम महिला शिक्षिका को “माही” क्यों कहा जाता था। इस पर प्रिंसिपल ने बताया कि महजीब अंसारी का पूरा नाम बड़ा होने के कारण उन्हें स्कूल में “माही” नाम से पुकारा जाता था, लेकिन रजिस्टर में उनका असली नाम दर्ज है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


