CG Weather Update: सरगुजा में ठंड ने 57 साल का रिकार्ड तोड़ा, अंबिकापुर में 7.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
CG Weather Alert : रायपुर: छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। मौसम की अस्थिरता के कारण सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, दर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। रायपुर, कोरबा, जशपुर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में 30-40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की आशंका है।
CG Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक फैली एक पूर्व-पश्चिमी ट्रफ रेखा और ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट के बीच बन रहे संगम क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में मौसमी बदलाव हो रहा है। इससे बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की स्थिति बनी है। यह अलर्ट अगले 24 घंटों तक प्रभावी रहेगा, और मौसम की स्थिति के आधार पर आगे की चेतावनी जारी की जा सकती है। नागरिकों से सतर्क रहने और बिजली गिरने से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

