CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर किया शुरू, 29 अप्रैल से 9 मई तक छात्रों को मिलेगी काउंसलिंग...
CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 2024 के वार्षिक परीक्षा परिणाम के पहले छात्रों की सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 शुरू किया है। यह हेल्पलाइन 29 अप्रैल से 9 मई 2025 तक कार्य करेगी और छात्रों को परिणाम से जुड़े तनाव को कम करने, करियर और विषय चयन, और पुनर्मूल्यांकन/पुनर्गणना के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
CG News: हेल्पलाइन दो पालियों में कार्य करेगी—सुबह 10:30 से 1:30 और दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक। इसका संचालन उप सचिव जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन और हेल्पलाइन समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में होगा। पहले दिन मनोवैज्ञानिक/कैरियर काउंसलर अरुणा जैन और मंडल के सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह ने छात्रों से बात की और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

CG News: यह हेल्पलाइन मनोवैज्ञानिकों, मनोचिकित्सकों, कैरियर काउंसलरों, और मंडल के अधिकारियों के सहयोग से संचालित होगी। छात्र इस नंबर पर कॉल करके अपनी चिंताओं का समाधान और भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। मंडल ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

