Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

China Restaurant Fire: चीन के लियाओनिंग प्रांत में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत, 3 घायल...

China Restaurant Fire: चीन के लियाओनिंग प्रांत में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत, 3 घायल...
X

China Restaurant Fire: चीन के लियाओनिंग प्रांत में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत, 3 घायल…

China Restaurant Fire: बीजिंग: चीन के लियाओनिंग प्रांत में एक भीषण आग ने 22 लोगों की जान ले ली, जब एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और रेस्टोरेंट की खिड़कियों और दरवाजों से भयंकर लपटें उठने लगीं।

China Restaurant Fire: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एहतियात के तौर पर रेस्टोरेंट के आसपास की इमारतों को खाली करवा लिया गया है। इस घटनाक्रम से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें इमारत की खिड़कियों और दरवाजों से लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं, जबकि लोग आग से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

China Restaurant Fire: आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
यह हादसा मंगलवार दोपहर 12:25 बजे हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने इतनी उग्र रूप धारण कर लिया था कि 22 लोग अपनी जान गंवा चुके थे। फिलहाल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस दुखद घटना के बाद, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

China Restaurant Fire: चीन में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ रही हैं
लियाओनिंग प्रांत, जो पहले चीन का एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र था, अब जनसंख्या में गिरावट के कारण कठिन दौर से गुजर रहा है। चीन में अग्निकांड की घटनाएं आम हो गई हैं। अक्सर कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का सही प्रशिक्षण न मिलने या अधिकारियों के दबाव के कारण सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जाती है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं घटती जा रही हैं।

China Restaurant Fire: यह घटना कोई नई नहीं है। चीन में पहले भी इस तरह की अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल महीने में उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के एक वृद्धाश्रम में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, जनवरी में हेबेई के झांगजियाको शहर में एक खाद्य बाजार में भी आग लगने से आठ लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019