Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, 2 की मौत, डंपर से रास्ता रोक कार में लगाई आग, कई संदिग्ध हिरासत में

Asian News
CG News: रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, 2 की मौत, डंपर से रास्ता रोक कार में लगाई आग, कई संदिग्ध हिरासत में
X

CG News: रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, 2 की मौत, डंपर से रास्ता रोक कार में लगाई आग, कई संदिग्ध हिरासत में

CG News: कोरिया। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में रेत तस्करी के विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह को देर रात घर के बाहर फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जला दिया गया। उनके भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

CG News: जानकारी के अनुसार, नौगई रेत घाट के संचालन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि भरत सिंह के एक रिश्तेदार ने रेत घाट का ठेका लिया था, जबकि भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से इस मामले में पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

CG News: पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने भरत सिंह के घर के बाहर पहुंचकर उनकी फॉर्च्यूनर कार को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने डंपर लगाकर वाहन का रास्ता रोक दिया और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

CG News: उस समय कार में भरत सिंह, उनके भाई नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति सवार थे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें वाहन से बाहर निकलने का मौका नहीं दिया। आग की चपेट में आने से भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News: गंभीर रूप से झुलसे तीनों घायलों को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां नागेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

CG News: घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक झा देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से कार का साइड मिरर, चप्पल सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CG News: पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस संबंध में मनोज त्रिपाठी के भाई निशांत त्रिपाठी ने उत्कर्ष सिंह, लवकुश सिंह और मयंक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें कुछ लोग लल्ला सिंह के परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019