KKR vs PBKS IPL 2025: पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ठोका 201 रन का विशाल स्कोर...
KKR vs PBKS IPL 2025: कोलकाता : आज खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत शानदार रही। ओपनर्स प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बिना विकेट गंवाए पावरप्ले में ही 56 रन बना लिए। दोनों ने पहले 4 ओवर में 43 रन जोड़े और फिर 8 ओवर के बाद स्कोर 71 तक पहुंचाया।
![]()
KKR vs PBKS IPL 2025: प्रियांश आर्या ने 27 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जमाते हुए अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने 35 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 49 गेंदों पर 83 रनों की जबरदस्त पारी खेली। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी से पंजाब ने 14 ओवर के बाद ही 158 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद पंजाब को झटके लगे।

KKR vs PBKS IPL 2025: प्रियांश आर्या 69 रनों पर और प्रभसिमरन सिंह 83 रनों पर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में श्रेयस अय्यर (19 रन) और मार्को यानसन (3 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की। पंजाब ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
KKR vs PBKS IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वैभव अरोड़ा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को 1-1 सफलता मिली।

