Raipur City News: रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 5 जुलाई, रविवार को रायपुर के समता कॉलोनी स्थित मेक ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वर्ष 2026-31 के लिए चुनी गई नई प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
Raipur City News: समारोह में देशभर से संगठन के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन, अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन सोहनलाल जिंदल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुंबई के उद्योगपति विजय गुप्ता और छत्तीसगढ़ प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल भी समारोह में शामिल होंगे।
Raipur City News: नई प्रांतीय कार्यकारिणी की कमान अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल संभालेंगे। उनके साथ प्रांतीय महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल, महेश अग्रवाल और प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल संगठन की जिम्मेदारी निभाएंगे। आयोजन समिति ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

