Viral News: पत्नी का सिर काटकर थाने पहुंचा पति, बोला- "गिरफ्तार कर लो"
Viral News: गुवाहाटी : असम के चिरांग जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति बितीश हाजोंग ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका कटा हुआ सिर पुलिस थाना में लाकर पुलिस टेबल पर रख दिया और आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना स्थानीय पुलिसकर्मियों के लिए भी हैरान कर देने वाली रही।

Viral News: पत्नी के साथ लंबे समय से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बितीश हाजोंग दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है। शनिवार को वह अपनी पत्नी का सिर साइकिल पर रखकर सीधे चिरांग थाने पहुंचा और बोला, “मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, मुझे गिरफ्तार कर लो।”

Viral News: पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिरेखा शर्मा ने बताया कि महिला का शव बरामद कर लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

