Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या....

CG Breaking: कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या....
X

CG Breaking: कांग्रेस विधायक के PSO ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या….

CG Breaking: भाटापारा: छत्तीसगढ़ के भाटापारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाटापारा विधायक इंद्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) डिगेश्वर गागड़ा ने अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना विधायक निवास के पास स्थित उनके घर में हुई। डिगेश्वर पिछले एक वर्ष से विधायक की सुरक्षा में तैनात थे।

CG Breaking: मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे स्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

CG Breaking: नहीं मिला सुसाइड नोट
प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019