CG News
CG News: रायगढ़: रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल पावर लिमिटेड की डोंगमहुआ कोल माइंस में शुक्रवार सुबह हुए भीषण विस्फोट ने खनन क्षेत्र में सनसनी मचा दी। गारे पेलमा कोल माइंस में कोयला खनन के दौरान सुबह करीब 11 बजे हुआ यह हादसा एक वैन की चपेट में आने से हुआ, जिसमें तीन मजदूर सवार थे।
CG News: विस्फोट इतना जोरदार था कि वैन का पिछला हिस्सा उड़ गया, जिससे मजदूर आयुष बिश्नोई (28) की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य मजदूर, चंद्रपाल राठिया (32) और अरुण लाल निषाद (30), गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रायगढ़ के ओ.पी. फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है।
CG News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान में दर्जनभर मजदूर काम कर रहे थे, जब अचानक विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में विस्फोट खनन कार्य के दौरान होने की बात सामने आई है।

