Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Seelampur Kunal Murder Case: सीलमपुर कुणाल हत्याकांड: लेडी डॉन जिकरा और भाई साहिल पर हत्या का आरोप, पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत हो चुकी है जेल

Seelampur Kunal Murder Case
X

Seelampur Kunal Murder Case

Seelampur Kunal Murder Case: नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की चाकू मारकर की गई क्रूर हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में कुख्यात लेडी डॉन जिकरा और उसके भाई साहिल मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए हैं। कुणाल के परिजनों का आरोप है कि जिकरा ने अपने गैंग के साथ मिलकर उनके बेटे को घेरकर उसकी हत्या की।

Seelampur Kunal Murder Case: कुणाल की मां ने बताया कि उनका बेटा दूध और समोसे लाने के लिए घर से निकला था, लेकिन जिकरा और उसके गैंग ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिकरा हथियारों के साथ इलाके में आतंक मचाती है और लोग उसके नाम से खौफ खाते हैं।

जिकरा, जो सीलमपुर की ही रहने वाली है, अपने गैंग के साथ बदमाशी और धमकियों के लिए कुख्यात है। उसने पहले भी कुणाल को जान से मारने की धमकी दी थी। हाल ही में उसने इंस्टाग्राम पर पिस्तौल के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर रिहा हो गई।

Seelampur Kunal Murder Case: परिजनों का दावा है कि साहिल ने चाकू मारकर कुणाल की हत्या की। वे आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जिकरा और साहिल की तलाश में कई टीमें गठित की हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019