बारिश
पेंड्रा : CG News : मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मौसम ने अचानक पलटी मारी है। बुधवार देर रात से शुरू हुई तेज हवाओं के साथ बारिश ने पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है। गुरुवार दोपहर को हुई अचानक बारिश ने स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी ला दी, और मौसम में आए इस अप्रत्याशित बदलाव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
CG News : मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विभाग के अनुसार, इस अवधि में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव क्षेत्र में चल रही गर्म और उमस भरी स्थिति को कम करने में कारगर साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बारिश को राहत देने वाला बताया और मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने की बात कही।

