Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : NH-53 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर, टक्कर के बाद धधकी बाइक, युवक की मौके पर मौत

CG Accident : NH-53 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर, टक्कर के बाद धधकी बाइक, युवक की मौके पर मौत
X

CG Accident: Trailer truck turns deadly on NH-53; bike bursts into flames after collision, youth dies on the spot.

CG Accident : दुर्ग। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने राहगीरों को दहला दिया। दुर्ग-राजनांदगांव बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मोटरसाइकिल आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर बुरी तरह घिसट गई और उसकी पेट्रोल टंकी फट गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह राख के ढेर में तब्दील हो गई।

CG Accident : जानकारी के अनुसार युवक बाइक क्रमांक CG 07 CV 3947 से सफर कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक JH 05 DS 0514 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident : घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रेलर को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019