Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : ‘स्टार्ट टू स्टडी’ कार्यक्रम में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, करियर गाइडेंस के साथ मैजिक शो ने बांधा समां

Asian News
Raipur City News : ‘स्टार्ट टू स्टडी’ कार्यक्रम में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, करियर गाइडेंस के साथ मैजिक शो ने बांधा समां
X

Raipur City News: Students got the mantra of success in the ‘Start to Study’ program, along with career guidance, the magic show enthralled the audience.

Raipur City News : रायपुर। जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से स्टार्ट टू स्टडी कार्यक्रम का आयोजन रविवार को राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में किया गया।

Raipur City News : उक्त जानकारी देते हुए आयोजक गौरांग काचा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए विशेष रूप से करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया है। इस अवसर पर देश के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर एवं करियर गाइड जवाहर सूरी सेठी विद्यार्थियों को अध्ययन की प्रभावी तकनीकों, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, परीक्षा की तैयारी एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Raipur City News : कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध जादूगर शोमेश थापा का भव्य मैजिक शो रहा, जो विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा एवं सकारात्मक संदेश भी प्रदान किया।इस दौरान कई रोचक एवं इंटरैक्टिव प्रस्तुतियां शामिल रही। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आंजनेय यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ जायेंन्द्र नारंग एवं समापन सत्र मे समाजसेवी राजेश अग्रवाल उपस्थित हुए।

Raipur City News : कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई रायपुर संस्कार की अध्यक्ष जेसी बरखा अंडानी ने किया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में वन बंधु परिषद की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन इवेंट डायरेक्टर गौरांग काचा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सचिव अंकित दास मानिकपुरी, आदित्य टिकरिहा, चैप्टर इंचार्ज सीए सागर जैन एवं चैप्टर कोऑर्डिनेटर निलेश शाह की विशेष भूमिका रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019