रायपुर। राजधानी रायपुर में होलिका दहन की रात जोरा ब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया।
प्रभारी मिश्रा ने चेतावनी दी कि अब लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। नियम तोड़ने वाले चालकों की गाड़ियां जब्त होंगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें न सिर्फ चालक बल्कि आम लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डालती हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


