CG News: रतनपुर महामाया मंदिर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान खाक...
बिलासपुर : बिलासपुर के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते वहां स्थित दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
असामाजिक तत्वों पर आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि इसमें असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दमकल की टीम ने पाया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है।
जांच में जुटी पुलिस
रतनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं दुकानदारों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

