MP News: तेज रफ्तार का कहर, 40 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिरा ट्राला...
दमोह। MP News: मध्य प्रदेश के दमोह में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी के पुल से एक ट्राला अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त पुल की ऊंचाई करीब 40 फीट थी, लेकिन नदी में पानी भरा होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
MP News: हादसे के बाद ट्राले में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्राला नरसिंहगढ़ से झांसी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि तेज रफ्तार और सड़क पर बैलेंस बिगड़ने के कारण ट्राला पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हालांकि, पानी भरा होने के कारण ट्राले में बैठे लोगों की जान बच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्राले को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्राले के गिरने की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
