BJP Poster War : विकास के लिए पंचायत तक सफाई जरुरी.....
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
BJP Poster War : विकास के लिए पंचायत तक सफाई जरुरी.....
रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक कार्टून पोस्टर जारी किया है।
इस पोस्टर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज को दिखाया गया है, जिसमें लिखा है—
“त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा का शानदार प्रदर्शन…
पार्लियामेंट से पंचायत तक कांग्रेस हो रही पूरी तरह से साफ….”
भाजपा के इस हमले के बाद कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आने की संभावना है। राज्य में आगामी राजनीतिक समीकरणों के मद्देनजर पंचायत चुनाव के ये नतीजे दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।