Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

नवनिर्वाचित महापौर के साथ पार्षद इस दिन लेंगे सपथ....

रायपुर। नगर निगम चुनाव के बाद अब 27 फरवरी को महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से समय लेने के लिए मिलेंगे।मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद शपथ ग्रहण की तारीख, समय और स्थान तय किया जाएगा।

शहर की दूसरी महिला महापौर बनीं मीनल चौबे

रायपुर को दूसरी महिला महापौर के रूप में मीनल चौबे मिली हैं। उनके कार्यकाल को लेकर शहरवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं।

मनोज वर्मा की दिख सकती है अहम भूमिका

नगर निगम में मनोज वर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। माना जा रहा है कि वे प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सभापति पद के लिए सूर्यकांत राठौर सबसे आगे

सभापति पद के लिए सूर्यकांत राठौर का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय जल्द ही औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा। शहर के नए जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है, अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री की हरी झंडी पर टिकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019