CM Sai Birthday : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन आज....
रायपुर : CM Sai Birthday : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे। इस विशेष अवसर पर वे अपने निज निवास “बगिया” में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ समय बिताएंगे।
CM Sai Birthday : सुबह 10:30 बजे वे रायपुर स्थित अपने निज निवास बगिया पहुंचेंगे, जहां उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में परिजन और करीबी लोग शामिल होंगे।
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 5:30 बजे रायपुर लौटेंगे। उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं का सिलसिला सुबह से ही जारी रहेगा, और समर्थक व शुभचिंतक उनसे मुलाकात कर बधाई देंगे।

