Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

कवासी लखमा का आवेदन खारिज, जानें मामला......

कवासी लखमा का आवेदन खारिज, जानें मामला......
X

कवासी लखमा का आवेदन खारिज, जानें मामला……

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। ईडी की स्पेशल कोर्ट ने उनके इस संबंध में दिए गए आवेदन को खारिज कर दिया है।

हालांकि, कोर्ट ने लखमा को जेल में रहते हुए आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी है, जिससे उनकी विधायी प्रक्रियाओं में बाधा न आए। लखमा ने विधानसभा सत्र में भाग लेने और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की अनुमति के लिए दो आवेदन दिए थे, जिनमें से एक को नामंजूर कर दिया गया।

गौरतलब है कि आबकारी घोटाले मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए कवासी लखमा रायपुर जेल में बंद हैं और कस्टोडियल रिमांड पर हैं। उनके दोनों आवेदनों पर ईडी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019