Delhi News : नए मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, देखें किसे मिला कौन-सा विभाग?
Delhi News : नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस बंटवारे में सीएम रेखा गुप्ता ने वित्त, योजना और सामान्य प्रशासन जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग (PWD) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तो आइए जानें किसे मिला कौनसा विभाग?
रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री): वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), महिला एवं बाल विकास (WCD), सेवाएं, राजस्व, भूमि और भवन, सूचना एवं जनसंपर्क (I&PR), सतर्कता, प्रशासनिक सुधार (AR)। इसके अलावा, अन्य कोई भी विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किया गया है।
प्रवेश वर्मा (मंत्री): लोक निर्माण विभाग (PWD), विधान मामलों, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I&FC), जल, गुरुद्वारा चुनाव।
आशीष सूद (मंत्री): गृह, विद्युत, शहरी विकास (UD), शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा।
मनजिंदर सिंह सिरसा (मंत्री): खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग।
रविंदर सिंह इंद्राज (मंत्री): सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सहकारिता, चुनाव।
कपिल मिश्रा (मंत्री): विधि एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा विभाग, पर्यटन विभाग।
डॉ. पंकज कुमार सिंह (मंत्री): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


