Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: बड़े स्तर पर प्रदेश भर में पुलिस अधिकारी और जवानों का होगा तबादला...

तबादला
X

तबादला

भोपाल: MP News: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश भर के सभी आईजी और एसपी को महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत 10 साल से एक ही जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

पुलिस मुख्यालय ने 10 साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों का रिकॉर्ड मांगा है। इस कदम के पीछे बड़े स्तर पर तबादले की योजना है, जिसके तहत पूरे प्रदेश में पुलिस अधिकारियों और जवानों की स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

MP News: आदेश में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 10 साल से एक ही जगह पर पदस्थ जवानों और अधिकारियों की जानकारी 7 दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है।

यह कदम पुलिस विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों और कर्मियों के प्रदर्शन और प्रशासनिक दक्षता को बेहतर करने के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस तबादले की प्रक्रिया से पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

देखें आदेश -


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019